होश में हैं सहदेव, इलाज के लिए रायपुर किया जाएगा रेफर

रायपुर
‘बसपन का प्यार’ वाले सहदेव (Sahdev Dirdo Health News) सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। जगदलपुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी सेहत में सुधार के लिए पूरा देश दुआ कर रहा है। सीएम भूपेश बघेल ने भी सहदेव दिरदो के परिवार से बात की है। वहीं, सिंगर बादशाह ने भी परिवार को मदद का भरोसा दिया है। बादशाह ने कहा है कि हम उनके परिवार के लोगों के संपर्क में हैं।

वहीं, सहदेव दिरदो अभी आईसीयू में भर्ती हैं। उनके सिर पर आठ टांके लगे हैं। मगर खून के थक्के जमा होने की वजह से इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जाएगा। यहां सिंगर बादशाह की टीम भी उनके साथ मौजूद रहेगी।

सहदेव दिरदो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सड़क हादसे के शिकार हुए हैं। इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सहदेव के सिर में गंभीर चोट है। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद सहदेव को जगदलपुर स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है। अस्पताल पहुंचने के बाद कलेक्टर ने भी सहदेव को जाकर देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *