Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक पर लगा जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दो बड़े बैंकों पर जुर्माना लगाया है। निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक ICICI बैंक पर 30 लाख रुपए और सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक पर 1.80 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। यह पेनाल्टी सेविंग अकाउंट में कुछ नियमों को पूरा न करने के मामले में लगाया गया है।

कारण बताओ नोटिस जारी किया

RBI ने इस मामले में पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उसके बाद अब जुर्माना लगा दिया। RBI ने कहा कि सेविंग अकाउंट में कम से कम बैलेंस के मामले में लगाए गए चार्ज के मामले में नवंबर 2014 में कई सारे दिशा निर्देश जारी किए गए थे। इस मामले में कुछ निरीक्षण किए गए थे। इसके बाद ICICI बैंक पर नियम पूरा न करने पर जुर्माना लगाया गया।

कारण बताओ नोटिस जारी किया था

पहले रिजर्व बैंक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया और पूछा कि क्यों न नियमों को पूरा न करने पर बैंक पर जुर्माना लगाया जाए। बैंक का जवाब मिलने पर और पर्सनल सुनवाई के बाद RBI ने 30 लाख रुपए का पेनाल्टी लगाने का फैसला किया।

पंजाब नेशनल बैंक पर 1.80 करोड़ का जुर्माना

दूसरी ओर, पंजाब नेशनल बैंक के मामले में रेगुलेटरी कंप्लायंस को पूरा नहीं किया गया था। RBI ने कारण बताओ नोटिस जारी किया और पूछा कि क्यों न पेनाल्टी लगाई जाए। इसके बाद बैंक पर 1.80 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। इससे पहले पेटीएम पेमेंट बैंक पर भी एक करोड़ रुपए की पेनाल्टी हाल में लगाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *