फीचर्डविदेश

नफ्टाली बेनेट ने दुबई पहुंचकर रचा इतिहास,

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट ने रविवार को दुनिया को चौंका दिया। बेनेट ने रविवार सुबह बताया कि वे आज ही संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जा रहे हैं। इजराइल और UAE के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशन शुरू हुए अभी कुछ महीने ही बीते हैं। माना जा रहा है कि बेनेट की यह विजिट दोनों देशों के रिश्ते मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बेनेट की इस विजिट के बाद सऊदी अरब भी जल्द ही इजराइल के साथ कूटनीतिक रिश्ते बना सकता है। 1948 में इजराइल बना था। उसके बाद किसी भी इजराइली प्रधानमंत्री की यह पहली UAE विजिट है। AFP न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रविवार शाम को नफ्टाली बेनेट अबुधाबी पहुंच गए। सोमवार को उनकी मुलाकात अबुधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान के साथ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *