Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

कोहली को कप्तानी के पद से हटाया जाना सही फैसला

BCCI ने विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया है। इस फैसले को पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कप्तान सलमान बट्ट ने सही बताया है।

सलमान बट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के फैसले पर मुझे कोई हैरानी नहीं हुई। अगर रोहित शर्मा सिर्फ टी-20 टीम के कप्तान होते तो यह सही नहीं होता। लिमिटेड ओवरों का कप्तान कोई एक ही होना चाहिए।

बोर्ड के इस फैसले से विराट पर से दबाव भी कम होगा। वैसे भी भारतीय टीम अधिक टी-20 नहीं खेलती है तो रोहित को वनडे की जिम्मेदारी मिलनी ही थी।’

बता दें, बोर्ड ने कोहली को वनडे की कप्तानी से इस्तीफा देने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। कोहली ने इसको लेकर कोई जवाब नहीं दिया तो बोर्ड ने उन्हें खुद इस पद से हटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *