Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

ओमीक्रोन के खतरे के बीच मुंबई में धारा 144 लागू,

नई दिल्ली
महाराष्ट्र में शुक्रवार को ओमीक्रोन के सात नए मरीज मिले जिसके बाद देश में कोरोना वायरस के इस नए वेरियेंट से संक्रमितों की संख्या 32 हो गई है। दुनियाभर में बढ़ते ओमीक्रोन संक्रमितों के मद्देनजर भारत में इससे बचाव के चौतरफा कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने एक तरफ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध को अगले महीने तक बढ़ा दिया है, वहीं देशवासियों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज देने पर भी विचार चल रहा है। इस बीच, देश में कोरोना वायरस से मौतों की संख्या अब 4.75 लाख हो गई है। इस मामले में भारत अब अमेरिका और ब्राजील से ही पीछे है जहां कोविड-19 महामारी से क्रमशः 8.20 लाख और 6.20 लाख मौतें हुई हैं। 

महाराष्ट्र में शुक्रवार को ओमीक्रोन से संक्रमित सात नए मरीज मिले जिनमें तीन साल की एक बच्ची भी शामिल है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुणे जिले में साढ़े तीन वर्षीय बच्ची समेत महाराष्ट्र में ओमीक्रोन स्वरूप के सात नए मामले सामने आए हैं। यह बच्ची कोविड-19 के इस नए स्वरूप से संक्रमित देश की सबसे कम उम्र की मरीज हो सकती है। सात नए मामलों में से चार पुणे जिले से हैं और ये सभी भारतीय मूल की नाइजीरिया से आई तीन महिलाओं के संपर्क में आए थे जिनमें पहले इस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इस तरह, महाराष्ट्र में अब कुल 17, राजस्तान में नौ, गुजरात में तीन, कर्नाटक में दो जबकि दिल्ली में एक ओमीक्रोन केस मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *