Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

GST के अब तीन स्लैब ही रखे जाएंगे

वस्तु एवं सेवाकर (GST) को लागू हुए अगले साल जुलाई में पांच साल पूरे हो जाएंगे। इस अवसर पर इस सिंगल टैक्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी है। अभी चार स्लैब इसमें हैं। इसे घटाकर तीन स्लैब करने की योजना है। साथ ही जनवरी से अपैरल और जूते चप्पल पर ज्यादा टैक्स लगाए जाएंगे। जिससे यह सभी महंगे हो जाएंगे।

GST के फ्रेमवर्क में सुधार करने पर नजर

सरकार की नजर GST के फ्रेमवर्क में काफी सुधार करने पर हो सकती है। अगले साल जुलाई के बाद GST के लिए राज्यों को मिलने वाला मुआवजा खत्म होना तय है। इसमें टैक्स स्लैब के पुनर्गठन और छूट को कम करने पर 1 जुलाई, 2017 को लागू किए गए सिंगल टैक्स के सबसे बड़े बदलाव पर विचार किया जा सकता है। नई व्यवस्था में टैक्स की दरें 12%, 18% और 28% हो सकती हैं। अभी जो चार दरें हैं, उनमें एक रेट 5% का भी है। इसे और 12% के टैक्स को एक में मिलाने की योजना है।

मंत्रियों के एक समूह की आज हो सकती है बैठक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रियों के एक समूह (GoM) की जल्द ही बैठक होने की संभावना है। GST काउंसिल की अगली बैठक में सिफारिशों को अंतिम रूप इसमें दिया जाएगा। पिछली GST काउंसिल की बैठक में रेवेन्यू के विभिन्न पहलुओं पर एक प्रजेंटेशन दिया गया था। अब यह राज्यों को देखना है कि वे जुलाई के बाद की स्थिति से कैसे निपटना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *