Google Analytics Meta Pixel
फीचर्ड

यूरिन करते वक्‍त जलन हो तो पिएं हरी सब्जी से बना ये जूस

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी UTI की समस्या महिला और पुरूषों दोनों को समान रूप से होती है। आमतौर पर यह संक्रमण तब फैलता है, जब मूत्राशय और इसकी नली बैक्टीरिया से संक्रमित हो जाती है। संक्रमण बढ़ने पर यूरीन पास करने में जलन का अनुभव हो सकता है। बार-बार यूरीनेरी ट्रेक्ट में दर्द और जलन से परेशान लोग अक्सर दवाओं की मदद लेते हैं, लेकिन कई बार दवाएं भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पातीं।

ऐसे में बेहतर है कि आप प्राकृतिक उपचार आजमाएं। पानी और पोषक तत्वों से भरपूर लौकी का जूस यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से निपटने के लिए एक बेहतरीन उपाय है। इसके साथ ही यूरिनरी ट्रेक्ट की समस्या वाले लोगों के लिए लौका को अपने आहार में शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है।

यूरिनरी ट्रेक्ट के सामान्य लक्षणों में से एक है जलन होना। पेशाब में जब एसिड लेवल बहुत ज्यादा हो जाता है, तो व्यक्ति को जलन महसूस होती है। कई बार ये जलन असहनीय हो जाती है। लेकिन अगर इस स्थिति में लौकी का जूस पी लिया जाए, तो आपको बहुत राहत मिलेगी। लौकी के जूस में 96 प्रतिशत पानी होता है, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है। नेचर में एसिडिक होने के कारण यह जूस एक पॉवरफुल डायरूटिक एजेंट के रूप में काम करता है। जिससे पेशाब करते वक्त जलन लगभग बंद हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *