Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्ड

जिम जाने वाली लड़कियों से ज्‍यादा अच्‍छा स्क्वाट्स मारती हैं Milind Soman की मां

जब बात फिटनेस की आती है तो लोग अक्सर उम्र और समय को दोष देते दिखाई देते हैं। जबकि कुछ लोग बुढ़ापे में भी फिटनेस के ऐसे बेंचमार्क सेट कर देते हैं, कि लोगों को इनसे प्रेरणा मिलने लगती है। ऐसा ही कुछ है मिलिंद सोमन की माँ ऊषा सोमन से। आपको बता दें कि ऊषा सोमन संदकफू का ट्रैक करने वाली सबसे उम्रदराज महिला हैं। ऊषा सोमन 81 साल की हैं।

लेकिन फिर भी अपनी ऊर्जा भरे पुशअप्स वर्कआउट वीडियोज के जरिए लोगों को हैरानी में डाल देते हैं। इस बार उन्होंने मिलिंद ने अपनी मां के साथ स्क्वाट्स करते हुए वीडियो शेयर किया है और अपने फैन्स को एक चैलेंज भी दिया है। आइए जानते हैं इस चैलेंज के बारे में।

मिलिंद सोमन ने अपनी मां ऊषा सोमन के साथ स्क्वाट्स वाला वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी मां के साथ 10 स्क्वाट्स करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो के माध्यम से मिलिंद ने अपने फैन्स को फिट रहने की सलाह तो दी ही साथ ही यह भी बताया कि फिटनेस जर्नी शुरू करने की कोई उम्र नहीं होती। इसके अलावा मिलिंद ने अपने फैन्स को अपने माता पिता के साथ स्क्वाट्स करने का चैलेंज भी दिया है। फिटनेस के लिए लोगों को प्रेरित करने का शायद ही इससे बेहतर तरीका कोई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *