Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा और जनसभा, इसकी तैयारी का लेंगे जायजा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर उत्तर प्रदेश की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस बार उनकी यात्रा बुंदेलखंड क्षेत्र में केंद्रित है। बताया जा रहा है, बांदा में 23 नवंबर को प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा के तहत एक बड़ी जनसभा होने वाली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसी की तैयारी के संबंध में वहां जा रहे हैं।

रायपुर हवाई अड्‌डे पर पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा, आज वे कलिंजर जा रहे हैं। वहां भगवान शिव का बहुत प्राचीन मंदिर है। वहां दर्शन-पूजन के बाद शाम तक बांदा जाना होगा। दो दिन बांदा में रहेंगे। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक क्षेत्र में काम करने लोग और क्षेत्र के दूसरे लोगों से मुलाकात और बैठकों का कार्यक्रम है। बघेल कल शाम को रायपुर लौट आएंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष विमान से मध्यप्रदेश के छतरपुर के खजुराहो हवाई अड्‌डे पर उतरेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से बांदा के कलिंजर जाएंगे। शाम को हेलिकॉप्टर से ही कलिंजर से बांदा पहुंचेंगे। वहां मुलाकात और बैठकों का दौर चलेगा। यह कार्यक्रम बुधवार को भी जारी रहेगा। बुधवार शाम तक मुख्यमंत्री खजुराहो होकर रायपुर लौट आएंगे।

अभी भाजपा की पकड़ में वीरों की धरती
यूपी की राजनीति में बुंदेलखंड का यह इलाका काफी अहमियत रखता है। बुंदेलखंड अंचल के सात जिलों झांसी, जालौन, ललितपुर, बांदा, हमीरपुर और महोबा में विधानसभा की 18 सीटें हैं। फिलहाल सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा है। लोकसभा की चार सीटों पर भी भाजपा काबिज है। ऐसे में राजनीतिक दृष्टि से पथरीली इस जमीन पर कांग्रेस को लीड दिलाने के लिए रणनीतिकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *