Google Analytics Meta Pixel
Friday, July 31, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

फ्रांस ने चुपके से बदला अपने देश के झंडे का रंग, विवादों में आए राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

पेरिस
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो ने देश के झंडे के नीले रंग में बदलाव कर दिया है। झंडे में पहले से मौजूद नीले रंग को नेवी ब्लू में बदल दिया गया है। यह रंग 1976 से पहले राष्ट्रीय ध्वज का हिस्सा होता था। एलिसी पैलेस को सुशोभित करने वाले झंडे के नीले रंग का परिवर्तन पहली बार एक साल पहले किया गया था, लेकिन काफी हद तक किसी का ध्यान नहीं गया। इस संबंध मे ंदेश को जानकारी नहीं देने को लेकर उनकी आलोचना हो रही है।

फ्रांसीसी क्रांति का प्रतीक
इससे पहले फ्रांस के नेशनल फ्लैग का में नीला रंग यूरोपीय यूनियक के झंडे वाले नीले रंग से मेल खाता था। 1976 में राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी’स्टाइंग ने यह रंग तय किया था। प्रेसिडेंसी की तरफ से कहा गया है कि द प्रेसिडेंट ऑफ रिपब्लिक ने नेवी ब्लू कलर को तिरंगे झंडे के लिए चुना है। यह झंडा पर एलिसी पैलेस पर लगाया गया है। इस रंग को फ्रांसीसी क्रांति का प्रतीक बताया गया है। हालांकि, सरकार के भीतर ही नए रंग को लेकर अलग-अलग राय थी।

तीन साल पहले भी दिखा था बदलाव
भले ही राष्ट्रपति की तरफ से नेशनल फ्लैग को बदलने की जानकारी अब दी गई हो लेकिन झंडे में यह बदलाव राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान 31 दिसंबर 2018 को भी दिखा था। हालांकि, उस समय इसपर किसी का खास ध्यान नहीं गया। फ्रांस के राष्ट्रपति की तरफ से किया गया यह दूसरा महत्वपूर्ण बदलाव है। इससे पहले उन्होंने प्रेसिडेंसी के लोगो में लोरेन क्रॉस (Lorraine cross) को जोड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *