अपने घर का सपना पूरा करने में कम पड़ गया होम लो
अपने घर का सपना पूरा करने के लिए अगर पर्याप्त फंड न हो तो होम लोन मदद करता है। लेकिन अगर होम लोन कम पड़ जाए तो? इस परेशानी में आपके घर में रखा सोना आपके काम आ सकता है। देश का सबसे बड़ा बैंक SBI रियल्टी गोल्ड लोन स्कीम (SBI Realty Gold Loan) की पेशकश कर रहा है। इस स्कीम के जरिए, SBI ग्राहक होम लोन की अपर्याप्तता को अपने घर में रखे सोने से पूरा कर सकते हैं।
50 लाख रुपये तक का ले सकते हैं लोन
बैंक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, एसबीआई रियल्टी गोल्ड लोन (SBI Realty Gold Loan) के तहत अपने सोने को गिरवी रख, 50000 रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है। यह लोन तीन वेरिएंट एसबीआई रियल्टी ईएमआई गोल्ड लोन, एसबीआई रियल्टी लिक्विड गोल्ड लोन और एसबीआई रियल्टी बुलेट रिपेमेंट गोल्ड लोन में उपलब्ध है।
कौन ले सकता है यह लोन
एसबीआई रियल्टी गोल्ड लोन के लिए पात्रता शर्तों की बात करें तो यह लोन एसबीआई (State Bank of India) के होम लोन कर्जदारों (Home Loan Borrowers) के लिए है। यानी एसबीआई रियल्टी गोल्ड लोन उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनका एसबीआई में पहले से होम लोन चल रहा है या फिर जो नया होम लोन ले रहे हैं। आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
