फीचर्डमनोरंजन

100 करोड़ के क्लब के करीब पहुंची अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के लीड रोल वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी‘ दिवाली के अगले दिन रिलीज हुई थी। अभी तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। फिल्म ने सोमवार के दिन भी काफी अच्छा बिजनस किया है। अब यह फिल्म 100 करोड़ के कमाई के क्लब में दाखिल होने से कुछ ही कदम की दूरी पर है।

बॉक्सऑफिस इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट की माने तो सोमवार को फिल्म ने कुल 14 से सवा 14 करोड़ की कमाई की है। इसके बाद फिल्म की अभी तक की 4 दिन की कुल कमाई 91 करोड़ को पार कर गई है। हालांकि इसमें पहले दिन से 46 पर्सेंट की गिरावट देखी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि जब इसमें मंगलवार के 5वें दिन की कमाई के आंकड़े जोड़े जाएंगे तो यह 100 करोड़ रुपये को पार कर जाएगी।

इस फिल्म ने गुजरात और महाराष्ट्र में जमकर कमाई की है। हालांकि दिल्ली और पंजाब में कमाई इतनी अच्छी नहीं रही है। नॉर्थ इंडिया में बड़ी संख्या में आंदोलन कर रहे किसान इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं जिसके चलते इसकी कमाई पर भी साफ असर देखा जा सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे शुक्रवार तक फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *