Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

जहां साफ-सफाई वहां मिल रहे नए मरीज, अब तक 20 संक्रमित

बिलासपुर में एक सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। नए मरीजों के साथ ही अब संख्या 20 पहुंच गई है। खास बात यह है कि डेंगू के मरीज शहर के किसी चिन्हित जगहों में नहीं मिल रहे हैं। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग की भी नींद उड़ी हुई है। दर्जन भर से ज्यादा मामले ऐसे इलाकों से हैं, जहां साफ-सफाई ठीक-ठाक है। ऐसे में आशंका है कि डेंगू मच्छर शहर में घूम रहा है और लोगों को संक्रमित कर रहा है।

शहरी क्षेत्र में मच्छरों पर नियंत्रण रखने की जिम्मेदारी नगर निगम की होती है। निगम का स्वास्थ्य विभाग लार्वा कंट्रोल, दवाओं का छिड़काव, फागिंग का काम करता है। आमतौर पर डेंगू को लेकर पहले यह देखने को मिलता था कि किसी एक क्षेत्र से ही ज्यादा मरीज सामने आते रहे हैं। इस में स्थिति को नियंत्रित करने में आसानी भी होती है। लेकिन इस बार यह स्थिति नहीं है।

शहर के मोपका, जरहाभाठा, नूतन चौक सरकंडा क्षेत्र, यदुनंदन नगर, जबड़ापारा सरकंडा, रेलवे परिक्षेत्र, उसलापुर, मंगला, तारबाहर, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, क्रांति नगर, देवनंदन नगर सरकंडा, नेचर सिटी आदि क्षेत्र से डेंगू के मरीज मिल चुके है। इससे आशंका जताई जा रही है कि डेंगू मच्छर पूरे शहर में सक्रिय है। डेंगू मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने नगर निगम से संपर्क किया था। इसे कंट्रोल करने के लिए नगर निगम को लार्वा कंट्रोल करने के सुझाव भी दिए गए। लेकिन, नगर निगम के दवा छिड़काव का भी असर डेंगू नियंत्रण में नहीं दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *