Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्ड

सामान्य Dengue से ज्यादा खतरनाक है इसका ये बुखार

भले ही मानसून का मौसम चला गया हो, लेकिन देश में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस साल डेंगू इतना खतरनाक है कि लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आ रही है। यह सब हुआ है वायरस के नए डी2 स्ट्रेन के कारण। कोविड-19 के साथ डेंगू के नए लक्षणों की वजह से सही समय पर इसका इलाज भी कठिन हो गया है।

बुखार, ठंड लगना, मांसपेशियों में दर्द और रेशैज डेंगू के मुख्य लक्षण हैं। वैसे तो यह रोग इतना खतरनाक नहीं होता, लेकिन उपचार में देरी इसे गंभीर बना देती है। इस गंभीर स्थिति को डेंगू हैमरेजिक फीवर (DHF) के रूप में जाना जाता है। तो आइए जानते हैं क्या है डेंगू हैमरेजिक फीवर या DHF और क्या हैं इसके लक्षण।

डेंगू, चार डेंगू वायरस में किसी एक से संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह तब भी हो सकता है, जब कोई व्यक्ति संक्रमित ब्लड के संपर्क में आता है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब मच्छर डेंगू वायरस से संक्रमित हो जाते हैं तब संक्रमित खून से लोगों को काटते हैं और फिर दूसरे किसी व्यक्ति को काटने पर फैलते हैं। डेंगू बुखार के ज्यादातर मामले तब होते हैं, जब मच्छर किसी को काटता है।

लेकिन संक्रमित ब्लड के संपर्क में आने से लोग वायरस की चपेट में आ सकते हैं। एक बार जब आप एक प्रकार के वायरस से संक्रमित हो जाते हैं, तो जीवनभर इससे लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अन्य प्रकार के वायरस से बचे रहेंगे। एक व्यक्ति डेंगू वायरस के सभी प्रकार के वायरस के संपर्क में कभी भी आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *