हाई बीपी को कंट्रोल करने में फायदेमंद है केवल ये एक Exercise

आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या लोगों में बेहद आम हो गई है। हर घर में एक उम्र के बाद अक्सर व्यक्ति को यह समस्या हो ही जाती है। आपको बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को ही हाइपरटेंशन भी कहा जाता है। यह समस्या तब होती है, जब व्यक्ति के शरीर में लंबे समय तक रक्त का प्रवाह अधिक होता है। यही समस्या आगे चलकर हृदय रोग की शक्ल ले लेती है।

ज्ञात हो कि जितना अधिक रक्त आपका हृदय पंप करेगा उतनी ही उसकी रक्त धमनियां छोटी हो जाएंगी। इसे ही हाई बीपी कहा जाता है। शुरुआती समय में इसके बारे में व्यक्ति को पता ही नहीं चलता और व्यक्ति स्थिति सामान्य लगती है। लेकिन अगर इसे बिना उपचार के छोड़ दिया जाए तो यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह भी बन सकता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए आपको सबसे पहले डॉक्टर से ही राय लेनी चाहिए। इसके अलावा आप चाहें तो एक एक्सरसाइज के जरिए भी इसे नियंत्रित कर सकते हैं। इसके लिए आपको आइसोमेट्रिक हैंड ग्रिप स्ट्रेंथनर्स से ही एक्सरसाइज करनी होगी। एक्सपर्ट के मुताबिक बस एक जगह बैठ जाएं और कुछ देर इसे हाथों में लेकर स्क्वीज करें।

इससे जल्दी ही आपका सिस्टोलिक प्रेशर नियंत्रित हो जाएगा। वहीं विशेषज्ञों का कहना तो यहां तक है कि जो लोग लगातार 8 सप्ताह तक इस एक्सरसाइज को करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर में 8 से 10 mmHg तक का अंतर देखा जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर की राय लेना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *