Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

एक्सिस बैंक ने ऐतिहासिक फायदा कमाया, कैनरा बैंक का फायदा दोगुना बढ़ा

दो निजी और दो सरकारी सेक्टर के बैंकों ने मंगलवार को फाइनेंशियल रिजल्ट जारी किया। इसमें एक्सिस बैंक और कैनरा बैंक सबसे ज्यादा फायदा सितंबर तिमाही में कमाए। सेंट्रल बैंक कम फायदा कमाने वाला रहा जबकि कोटक महिंद्रा बैंक का फायदा इस बार घटा है।

एक्सिस बैंक को 3,133 करोड़ रुपए का फायदा

निजी सेक्टर के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस बैंक को सितंबर तिमाही में 3,133 करोड़ रुपए का शुद्ध फायदा हुआ है। एक साल पहले समान तिमाही में हुए 1,683 करोड़ रुपए के फायदे की तुलना में यह 86% ज्यादा है। बावजूद इसके बैंक का शेयर मामूली गिरावट के साथ 842 रुपए पर बंद हुआ। बैंक ने बताया कि उसके इतिहास में किसी एक तिमाही में यह सबसे ज्यादा फायदा का रिकॉर्ड है। बैंक के मुताबिक, उसकी शुद्ध ब्याज आय 8% बढ़कर सालाना आधार पर 7,900 करोड़ रुपए रही जो कि एक साल पहले समान तिमाही में 7,326 करोड़ रुपए थी।

बैंक का NPA 3.53% रहा

बैंक का ग्रॉस बुरा फंसा कर्ज (NPA) सितंबर तिमाही में 3.53% रहा। एक साल पहले यह 4.28% था। पिछली 20 तिमाहियों यानी 5 साल में बैंक का यह सबसे कम NPA रहा। बैंक की फी इनकम 17% बढ़कर सालाना आधार पर 3,231 करोड़ रुपए रही। रिटेल फी 19% बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *