राज कुंद्रा के खिलाफ FIR करने गईं थीं शर्लिन चोपड़ा लेकिन उल्टा पड़ा दांव
शर्लिन चोपड़ा फिर से मुसीबत में पड़ती नजर आ रही हैं। गुरुवार को शर्लिन ने राज कुंद्रा और शिल्पा के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने का फैसला किया था। इसके पहले वे अपने वकील के साथ जुहू पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। जहां उन्हें राज के खिलाफ काम का भुगतान न करने की नई शिकायत दर्ज करवानी थी। इसी मामले में शर्लिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भी कहा था, लेकिन शर्लिन के इस कदम से राज और शिल्पा नाराज हो गए। अब उनके वकील ने शर्लिन पर मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है।
शिल्पा राज ने बनाया मानहानि का मन
शिल्पा और राज के वकील ने बयान जारी करते हुए कहा है कि- ‘शर्लिन चोपड़ा जो भी वक्तव्य दे रही हैं। वे कानून के दायरे में होना चाहिए। मेरे मुवक्किल के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करना उन्हें बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। पब्लिकली शर्लिन चोपड़ा द्वारा कही गई हर बात का इस्तेमाल कोर्ट में उनके खिलाफ किया जाएगा। उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल प्रोसीडिंग के तहत मामले दर्ज किए जाएंगे।
शर्लिन से हो चुकी है पूछताछ
शर्लिन चोपड़ा को अगस्त में राज कुंद्रा पोर्न फिल्म केस मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने पूछताछ के लिए बुलाया था। उनसे करीब 8 घंटे पूछताछ की गई थी। गाैरतलब है कि अप्रैल 2021 में शर्लिन ने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न के लिए FIR दर्ज करवाई थी। इसके बाद राज पर IPC की धारा R/W 384, 415, 420, 504 और 506, 354 (A) (B) (D), 509, भारतीय दंड संहिता की 67, 67 (A), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008, महिला के अभद्र प्रतिनिधित्व अधिनियम 1986 की धारा 376 के तहत आरोप लगाया गया था।