Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री ने रखा स्पेस में कदम

वॉशिंगटन
कनाडा के एक्टर विलियम शैटनर 90 साल की उम्र में स्पेस की यात्रा करने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गए हैं। जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड रॉकेट की दूसरी स्पेस उड़ान भी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। इस उड़ान में विलियम सहित चार लोगों ने हिस्सा लिया। 90 साल के विलियम के अलावा ब्लू ओरिजिन की ऑड्रे पावर्स, फ्रांसीसी कंपनी डैसो सिस्टम्स के ग्लेन डे रीस और अर्थ ऑब्जरवेशन कंपनी के को-फाउंडर क्रिस बोशुईजेन ने भी स्पेस की उड़ान भरी।

धरती से 351,186 फीट ऊपर जाकर अंतरिक्ष यात्रियों ने जीरो ग्रैविटी में तीन मिनट बिताए और भारहीनता का अनुभव किया। NS18 रॉकेट ने भारतीय समयानुसार रात 8:20 बजे उड़ान भरी और इसका लाइव टेलीकास्ट ब्लू ओरिजिन की वेबसाइट पर किया गया। हालांकि यह सफर सिर्फ 10 मिनट 17 सेकंड का था लेकिन क्रू के लिए यह अनुभव कभी न भूलने जैसा था। ब्लू ओरिजिन की स्पेस फ्लाइट की टिकट के दाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

पहली उड़ान में शामिल थे जेफ बेजोस
अंतरिक्ष यात्रा के बाद पृथ्वी से बाहर अपना अनुभव साझा करने के दौरान क्रू के साथ कंपनी के मालिक जेफ बेजोस भी मौजूद रहे। कंपनी ने पहली स्पेस फ्लाइट को 20 जुलाई को लॉन्च किया था। ब्लू ओरिजिन के पहले मानव स्पेस मिशन में खुद कंपनी के मालिक जेफ बेजोस ने हिस्सा लिया था। उनके साथ उनके भाई मार्क बेजोस, 82 साल की नासा की वॉली फंक और नीलामी में यात्रा का टिकट खरीदने वाले 18 वर्षीय डच छात्र ओलिवर डैमेन भी स्पेस में गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *