फीचर्डव्यापार

अमीरों की लिस्ट में टॉप 10 में पहुंचे मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में तेजी से एशिया और भारत के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में बुधवार 1.30 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक उनकी नेटवर्थ अब 101 अरब डॉलर पहुंच गई है और वह दुनिया के अमीरों की सूची में 10वें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने अमेरिका के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। इस साल अंबनी की नेटवर्थ में 24.7 अरब डॉलर की तेजी आई है।

इस बीच अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) भी इस लिस्ट में एक स्थान ऊपर चढ़ गए हैं। वह 75.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में 13वें नंबर पर आ गए हैं। वह अंबानी के बाद भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस हैं। अंबानी और अडानी के बीच अब बफेट 11वें और दुनिया की सबसे अमीर महिला फांस्वाज बेटनकोर्ट मायर्स (Francoise Bettencourt Meyers) 12वें स्थान पर हैं।

हाइपरमार्केट्स चेन डीमार्ट (DMart) को ऑपरेट करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के फाउंडर और दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 6 स्थान की छलांग लगाकर 57वें नंबर पर पहुंच गए हैं। कंपनी का शेयर बुधवार को नए रेकॉर्ड पर पहुंच गया था। इससे दमानी की नेटवर्थ 2.01 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 26.6 अरब डॉलर पहुंच गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *