Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश करने वाले सभी लोगों का किया धन्यवाद

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर (सोमवार) को अपना 79वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी। अब बिग बी ने पोस्ट शेयर कर उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने उन्हें उनके जन्मदिन पर विश किया है।

अमिताभ बच्चन ने अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा, “शुभचिंतकों के प्रेम की गहराई को नाप पाना नामुमकिन है। और प्रत्येक को व्यक्तिगत रूप से जवाब देना अभी भी कठिन है। लेकिन, यहां इस पृष्ठ पर बधाई भेजने वाले सभी लोगों के लिए मेरा हार्दिक धन्यवाद ..मेरा प्यार।”

इससे पहले अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया था। अभिषेक ने अमिताभ की जवानी से लेकर अब तक की कई फोटोज का एक वीडियो बनाकर पोस्ट कर लिखा था, “मेरे हीरो, मेरे आदर्श, मेरे दोस्त, मेरे पापा। हैपी बर्थडे डैड। लव।”

ऐश्वर्या राय ने भी अमिताभ को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया था। ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ ससुर जी की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा था, “हैपी हैपी बर्थडे डियरेस्ट डार्लिंग दादा जी और पा। लव यू फॉरेएवर एंड बियॉन्ड।” अमिताभ का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए अभिषेक, ऐश्वर्या और अराध्या उसी दिन पेरिस से मुंबई लौटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *