Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

मोदी कैबिनेट से हो सकती है अजय मिश्रा टेनी की विदाई

नई दिल्ली
लखीमपुर खीरी हिंसा में 9 लोगों की मौत के बाद विवादों में आए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, मोदी कैबिनेट के इकलौते ब्राह्मण चेहरे की जल्द विदाई तय है। इससे पहले अजय मिश्रा को नई दिल्ली तलब किया गया था।

हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय में आज आधा घंटे तक रुके। लखीमपुर खीरी घटना के बाद आज पहली बार वह अपने दफ्तर पहुंचे थे।

अजय मिश्रा टेनी का कार्यक्रम टला
वहीं दूसरी ओर, ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट (बीपीआरडी) ने सभी राज्यों के जेलप्रमुखों की होने वाली एक कॉन्फ्रेंस को टाल दिया है। यह कॉन्फ्रेंस गुरुवार यानी 7 अक्टूबर को होनी वाली थी जिसमें अजय मिश्रा टेनी चीफ गेस्ट थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *