Weight loss और कब्ज के लिए वरदान है ये फल
अंजीर स्वस्थ पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिसका सेवन आम तौर पर लोग सूखे मेवे के रूप में करते हैं। आप इसे कैलोरी कंट्रोल करने वाले संतुलित आहार में भी शामिल कर सकते हैं। क्योंकि अंजीर वजन घटाने में मदद करता है और उदर क्षेत्र (abdominal area) में उभार (bulge) को कम करता है। लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल के आयु्र्वेदिक डॉक्टर विजय सेठ ने नवभारत टाइम्स से बातचीत में बताया कि अंजीर का उपयोग औषधि बनाने में भी किया जाता है। इसका बॉटिनकल नाम Ficus carica है। इस आर्टिकल में हम आपको एक्सपर्ट के हवाले से अंजीर से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
अंजीर सेहत के लिए जरूरी फूड है जो एक नहीं, बल्कि कई तरह से हमारी सेहत को फायदे पहुंचाता है। वह कहते हैं कि अंजीर में मौजूद पोषक तत्व का पाचन के लिए बहुत अच्छा उपयोग है। अंजीर में फिकिन नाम का एंजाइम होता है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है।
इससे खाना जल्दी पचने में मदद मिलती है। इसके सेवन से कब्ज की शिकायत नहीं रहती है। फाइबर से भरपूर होने के कारण अंजीर कब्ज से राहत दिलाने के अलावा आंतों की समस्याओं के लिए भी अच्छा है। इसलिए अगर आप कब्ज से बचना चाहते हैं तो रोज अंजीर का सेवन करें।