IPL में फिर घुसा कोरोना, SRH के नटराजन निकले पॉजिटिव
दुबई
IPL में एक बार फिर कोरोना घुस गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज होने वाले मुकाबले में संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से कुछ घंटे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के टी. नटराजन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नटराजन को पूरी टीम से अलग रखा गया है। वह फिलहाल आइसोलेशन में हैं। हालांकि IPL की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि आज का मैच होगा।
मेडिकल टीम ने कुल छह खिलाड़ियों की पहचान की है जिन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। इनके नाम हैं-
1. विजय शंकर- खिलाड़ी
2. विजय कुमार- टीम मैनेजर
3. श्याम सुंदर जे – फिजियोथेरेपिस्ट
4. अंजना वी. – डॉक्टर
5. तुषार केदार – लॉजिस्टिक्स मैनेजर
6. पी. गणेशन – नेट बोलर