इस एक वजह से महिलाओं के लिए वरदान है ये पहाड़ी जड़ी-बूटी

महिलाओं के लिए उनका संपूर्ण प्रजनन स्वास्थ्य बहुत जरूरी है। केवल बच्चे को जन्म देने के लिए ही नहीं, बल्कि मासिक धर्म चक्र और शारीरिक हार्मोन्स को संतुलन में रखने के लिए रिप्रोडक्टिव हेल्थ स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। लेकिन जिन महिलाओं को लो लिबिडो के अलावा इर्रेगुलर पीरियड्स की प्रॉब्लम रहती है या फिर जो महिलाएं वजन बढऩे से परेशान रहती हैं, उनके लिए शतावरी एक वरदान है।

शतावरी महिलाओं के प्रजनन हार्मोन के लिए असरदार जड़ी-बूटी है। यह उनकी यौन समस्याओं को भी ठीक करने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा यह कई क्रॉनिक डिसीज को मैनेज करने में भी मददगार है। शतावरी के ऐसे एक या दो नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन इसके लाभों के बारे में जानने से पहले आइए समझते हैं कि आखिर शतावरी है क्या।

शतावरी को एस्पैरागस रेसमोसस भी कहा जाता है। यह एक भारतीय जड़ी-बूटी है, जो आमतौर पर हिमालय पर पाई जाती है। इसकी ऊंचाई 1-2 मीटर होती है। आयुर्वेद में इसे रसायन या होल बॉडी टॉनिक कहा जाता है। एक महिला के लिए शतावरी कई बीमारियों का बेहतरीन इलाज है, जिसमें दूध उत्पादन में वृद्धि करना, मेनोपॉज के लक्षणों को कम करना शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *