Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले से पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो को लेकर विवाद हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम AMU से जिन्ना की तस्वीर हटवाने के लिए डीएस कालेज में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिन्ना की तस्वीर पब्लिक टॉयलेट में लगा दी।

घटना के बाद प्रदर्शन कर रहे भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं से पुलिस प्रशासन ने संपर्क किया और उन्हें उनके घर में ही नजर बंद कर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें हिदायत दी गई कि PM का कार्यक्रम पूरा होने तक वे घर से बाहर न निकलें।

आज की कुछ और अहम खबरें..

24 सितंबर को अमेरिका में पहली QUAD बैठक में शामिल होने जाएंगे पीएम मोदी
अमेरिका में 24 सितंबर को क्वाड बैठक होने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पहली बार क्वाड देशों के लीडर्स की मेजबानी करेंगे। इसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और जापानी प्रधाानमंत्री योशिहिदे सुगा शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *