Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

अनुकंपा नियुक्ति की तय करेगी पात्रता और शर्तें; एक माह में सरकार को सौंपेगी सिफारिश

अनुकंपा नियुक्ति के लिए करीब 2 माह से संघर्षरत शिक्षकों की विधवाओं को राहत देने के लिए 3 दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद अफसरों की एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति के लिए निर्धारित पात्रताओं और सेवा शर्तों का परीक्षण कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै इस समिति की अध्यक्षता करेंगी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार शाम को समिति गठन का आदेश जारी कर दिया। इसमें रेणु जी. पिल्लै के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और डीडी सिंह को भी शामिल किया गया है। समिति एक महीने में अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगी। उसके आधार पर ही शिक्षाकर्मियों के निधन वाले मामले में अनुकंपा नियुक्ति की दिशा तय होगी।

दिवंगत पंचायत शिक्षकों की विधवाएं 51 दिनों से कर रहीं प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के दिवंगत पंचायत शिक्षकों की विधवाएं अनुकंपा नियुक्ति को लेकर पिछले 51 दिनों से रायपुर में प्रदर्शन कर रही हैं। बूढ़ा तालाब में चल रही उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान वे सड़क से लेकर विधानसभा और मुख्यमंत्री आवास तक जाने का प्रयास कर चुकी हैं। हर बार पुलिस ने सख्ती और लाठी के दम पर इन्हें रोक दिया है। गुरुवार को विधवा महिलाओं ने तो अग्नि समाधि लेने की कोशिश भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *