Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

कल्याणी हिंदी फिल्मों में जल्द करेंगी डेब्यू

डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन साउथ की फिल्मों का जाना-पहचाना चेहरा हैं। अब कल्याणी जल्द ही हिंदी फिल्मों में भी डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि, अभी यह फाइनल नहीं है कि कल्याणी कब और किस हिंदी फिल्म से डेब्यू करेंगी। इस बारे में प्रियदर्शन ने खुलकर बात की है। कल्याणी साउथ में तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 28 साल की कल्याणी ने 2017 में तेलुगू फिल्म ‘हेलो’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इस फिल्म को तेलुगू सुपरस्टार नागर्जुन ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में नागर्जुन के बेटे अखिल कल्याणी के साथ नजर आए थे। कल्याणी भले ही प्रियदर्शन जैसे बड़े डायरेक्टर की बेटी हैं, लेकिन वे अपना करियर खुद अपने बलबूते पर बना रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *