चाय छोड़, सुबह उठकर पिएं ये Green Juice, दिनभर बने रहेंगे एनर्जेटिक
आजकल के समय में खुद को पूरे दिन एक्टिव रखना ना केवल लोग पसंद करते हैं। बल्कि यह आज के समय की मांग भी है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में रफ्तार सही बनी रहे इसके लिए आपको ऐसे तरीके जरूर आजमाने चाहिए जो आपको दिन ऊर्जा से भरा रख सकें। अगर आप ऐसा कोई तरीका नहीं जानते तो नामी डाइटिशियन मानसी पडेचिया इसमें आपकी पूरी सहायता कर सकती हैं।
इन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने सब्जियों के जूस के बारे में बताया है। यह इस जूस को सुबह के समय पीने की सलाह दे रही हैं। हम जानते हैं कि आप शायद अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते होंगे। लेकिन हम भी आपको कहेंगे कि एक बार मानसी द्वारा बताए गए इस ग्रीन जूस का सेवन जरूर करके देखें। आइए जानते हैं कैसे बनता है यह जूस।
ग्रीन जूस बनाने की विधि
जूस बनाने के लिए आपको केवल इन सभी सामग्रियों को लेना है और इन्हें एक ब्लेंडर जार में डाल देना है। अब जब तक यह पूरी तरह लिक्विड में ना बदल जाए तब तक ब्लेंडर को चलने देना है। इस जूस को साथ के साथ ही पीना फायदेमंद रहेगा।