Google Analytics Meta Pixel
Friday, July 31, 2026
Latest:
फीचर्ड

मच्छरों की इम्यूनिटी बढ़ाकर जीका-डेंगू जैसी बीमारी रोकेंगे वैज्ञानिक

मच्छरों में एंटी-वायरल इम्यूनिटी डेवलप करके जीका और डेंगू जैसी बीमारियों के मामले घटाए जा सकते हैं। वैज्ञानिकों ने अपने नए प्रयोग में मच्छरों में इन बीमारियों को फैलाने वाले वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी विकसित की है।

स्टडी करने वाली स्विटजरलैंड एमआरसी यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो सेंटर फॉर वायरस रिसर्च के वैज्ञानिकों का कहना है, बीमारियां फैलाने वाले मच्छर मादा एडीज इजिप्टी को शक्कर खिलाने के बाद इनमें वायरस अपना संक्रमण नहीं फैला पाता। इस तरह से ये इंसानों तक वायरस नहीं पहुंचा पाते और बीमारियों का खतरा घट जाता है।

मच्छर आखिर क्यों फैलाते हैं डेंगू जैसी बीमारियां
मच्छर अपनी एनर्जी के लिए फूलों के पराग पर निर्भर रहते हैं, लेकिन प्रजनन के लिए इन्हें ब्लड की जरूरत होती है। इस ब्लड की पूर्ति करने के लिए ये इंसानों को काटते हैं। इस दौरान ही इनमें मौजूद जीका और डेंगू जैसी बीमारियों का वायरस इंसानों में पहुंच जाता है।

शोधकर्ता डॉ. एमिली पॉन्डेविले कहते हैं, शुगर खाने के बाद मच्छरों में वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी बढ़ जाती है, लेकिन ऐसा क्यों होता है इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। हालांकि, इससे दुनियाभर में मच्छर से फैलने वाली बीमारियों के मामले घटाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *