विज्ञान से लेकर आयुर्वेद ने भी माना इस सब्जी को सबसे ज्यादा ताकतवर
सेहतमंद रहने के लिए सब्जियों और फलों के सेवन की पैरवी विज्ञान से लेकर आयुर्वेद तक करता है। हमने रोजाना कई तरह की सब्जियों का सेवन करते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग होंगे जो पार्सनिप के बारे में जानते भी होंगे। दरअसल पार्सनिप एक जड़ वाली सब्जी है जो गाजर के परिवार से ही आती है। लेकिन गाजर के मुकाबले इसमें बहुत ज्यादा पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
जानकार बताते हैं कि पार्सनिप का स्वाद थोड़ा गाजर और थोड़ा आलू से मिलता जुलता होता है। साथ ही इसके भीतर से एक अलग ही सुगंध आती है, जो आपको पार्सले की याद दिला सकती है। इसके अलावा पार्सनिप के अंदर फाइबर एवं अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके फायदे आपको सेहत पर दिखाई दे सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह पार्सनिप को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
- इसके लिए सबसे पहले 4 से 6 पार्सनिप का छिलका उतारे और इसे 15 मिनट तक उबालें।
- इसके बाद आधा कप मैदा, नमक, चिल्ली फ्लेक्स और ऑरिगेनो डालकर मिला लें।
- अब इसमें उबले हुए पार्सनिप डाले और इन पर यह मिक्सचर लगाएं।
- इसके बाद 4 छोटी चम्मच मक्खन पैन पर डाले और पार्सनिप को तब तक फ्राई करें जब तक यह गोल्डन ब्राउन ना हो जाए।
- अब इन्हे गरम – गरम ही खाएं।
