देशफीचर्ड

करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर लाठीचार्ज और झड़प के बाद 130 किसानों पर केस दर्ज

पुलिसवालों ने सड़क जाम करने और पथराव करने के आरोप में 130 किसानों पर केस दर्ज किया है। इसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को पंजाब में हाईवे जाम किए। नूंह में महापंचायत भी बुलाई गई है।

शनिवार को करनाल के बसताड़ा टोल पर पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज में कई किसान घायल हो गए थे और यहा लगे मंच को हटा दिया गया। रविवार सुबह होते ही किसानों ने फिर से कब्जा कर लिया। यहां लगातार किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। उधर वाहनों की आवाजाही पर कोई रुकावट नहीं है। तीन कृषि बिलों को लेकर किसानों ने विरोध में सभी टोलों को फ्री करवाया हुआ है। इसी कड़ी में करनाल के बसताड़ा टोल पर किसानों ने अपना जमावड़ा किया हुआ है।

किसानों का सिर फोड़ने का आदेश देने वाले SDM को हटाने की मांग
किसान मोर्चा ने SDM आयुष सिन्हा को हटाने की भी मांग की है। दरअसल, आयुष सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि बैरिकेड के आगे कोई किसान जाए तो उसका सिर फोड़ देना। वीडियो में आयुष पुलिसवालों से कह रहे हैं कि कोई यहां से निकलने की कोशिश करे तो लठ्‌ठ उठा-उठा के मारना बस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *