Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

राहुल गांधी से मुलाकात के लिए नई दिल्ली पहुंचे बघेल और सिंहदेव

रायपुर
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई-ढाई वर्ष के फॉर्म्यूले की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार शाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंच गए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी दिल्ली में ही मौजूद हैं। मुख्यमंत्री बघेल सोमवार की शाम विमान से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए थे।

बघेल ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। हालांकि, उन्होंने बैठक के विषय को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। मुख्यमंत्री ने कहा ”बहुत दिनों बाद दिल्ली जाना हो रहा है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश गया था वीरभद्र जी की अंत्येष्टि में सोनिया (गांधी) जी के प्रतिनिधि के रूप में। उस दौरान प्रियंका (गांधी वाद्रा)जी से मुलाकात हुई थी। उसके बाद जाना नहीं हुआ था। अभी राहुल जी के साथ बैठक है।”

बघेल ने बताया कि वह इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पूनिया से भी मुलाकात करेंगे। उनसे पूछा गया कि क्या इस दौरान सिंहदेव भी बैठक में मौजूद रहेंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल जी जिसको बुलाएं। मुझे तो वहीं से सूचना मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *