Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

कैप्टन की नाराजगी के बाद सिद्धू ने विवादित पोस्ट डालने वाले माली-गर्ग के साथ 4 घंटे मीटिंग की

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कड़ी फटकार के बावजूद पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों की बयानबाजी जारी है। सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने फिर कैप्टन पर निशाना साधा है। इसके बाद सिद्धू ने दोनों सलाहकारों को तलब कर उनके साथ 4 घंटे तक मीटिंग की। इधर, कांग्रेस हाईकमान ने दोनों सलाहकारों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

सिद्धू ने सलाहकारों को पटियाला बुलाया

लगातार बयानबाजी से फजीहत के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने दोनों सलाहकारों- मालविंदर माली और डॉ. प्यारे लाल गर्ग, को पटियाला बुलाया। यहां सिद्धू के साथ दोनों की 4 घंटे तक मीटिंग हुई। इधर, कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान कुलजीत नागरा ने पूरे मामले से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने बयानबाजी की है, वही इस पर स्पष्टीकरण दें।

इंदिरा गांधी पर पोस्ट के बाद कार्रवाई की मांग
श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और कांग्रेस के सीनियार लीडर मनीष तिवारी ने इस विवाद में हाईकमान के दखल की मांग की है। तिवारी ने लिखा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए कि जो लोग देश विरोधी बयान दे रहे हैं, क्या उन्हें कांग्रेस पार्टी में होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *