Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

पड़ोसी देश में सिख और हिंदुओं से जैसा बर्ताव हो रहा, उससे पता चलता है कि CAA लागू करना क्यों जरूरी है

केंद्रीय पेट्रोलियम और गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अफगानिस्तान संकट का जिक्र कर सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) को जरूरी बताया है। पुरी ने ट्वीट करके कहा कि पड़ोसी देश में सिख और हिंदुओं के साथ जैसा बर्ताव हो रहा है, उससे पता चलता है कि देश में CAA लागू करना क्यों जरूरी है।

दिसंबर 2019 में CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे। इस पर पुरी ने कहा था कि CAA से देश की धर्मनिरपेक्ष साख पर कोई असर नहीं होगा। साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर नए कानून के बारे में गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया था। पुरी ने ट्वीट कर कहा कि विपक्षी दल संशोधित कानून का इस्तेमाल कर सरकार विरोधी अभियान चला रहे हैं, जिसमें गलत जानकारी फैलाना, भारत के हितों का विरोध करने वाली ताकतों को एकजुट करना और हिंसा भड़काना शामिल है।

काबुल से भारतीयों को निकालने का सिलसिला जारी
वहीं, काबुल से भारतीयों के निकलने का सिलसिला जारी है। रविवार को तीन विमानों से 390 लोग भारत लौटे, इनमें 329 भारतीय हैं। एयरफोर्स के C-17 एयरक्राफ्ट से 168 लोगों की वापसी हुई, इनमें 107 भारतीय और 23 अफगानी सिख और हिंदू शामिल हैं। इससे पहले एयर इंडिया के विमान से 87 भारतीयों और 2 नेपालियों को भारत लाया गया था। इसके अलावा एक दूसरी फ्लाइट से 135 लोगों की वापसी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *