Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

सड़क किनारे खड़ी बाइक को क्रेन ने सवार सहित उठाया,

पुणे के नाना पेठ इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को सवार के साथ ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोग टोइंग (उठा कर) कर ले गए। गुरुवार शाम 5 बजे हुई इस घटना की शुक्रवार को तस्वीरें सामने आने के बाद ट्रैफिक डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया है। हालांकि, ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने बताया कि बाइक ‘नो-पार्किंग’ जोन में खड़ी थी और टोइंग के दौरान बाइक सवार जान बूझकर उस पर बैठ गया।

इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया में सामने आने के बाद अब लोग ट्रैफिक डिपार्टमेंट के काम करने के तरीके पर नाराजगी जता रहे हैं। जिस दौरान बाइक सवार को ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोग उठा रहे थे, वह कह रहा था,’सर, मेरी बाइक नो-पार्किंग में नहीं है, मैं दो मिनट के लिए सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। मैंने अपनी बाइक पार्क नहीं की है, मैं तुरंत निकल रहा हूं, कृपया मेरे खिलाफ कार्रवाई न करें।’ आरोप यह है कि इतना कहने के बावजूद ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोग नहीं माने और व्यक्ति को बाइक के साथ उठा लिया।

वीडियो शूट करने वाले के साथ भी की बदसलूकी
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग अब सवाल पूछ रहे हैं कि अगर गलती युवक की है तो भी क्या इस तरह से उसे बाइक के साथ उठाना सही है। अगर वह गिर जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता? इस मामले को लेकर यह भी आरोप लग रहा है कि इसे शूट कर रहे व्यक्ति के साथ भी गाड़ी उठाने वालों ने बदतमीजी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *