सैकड़ों बीमारियों को दूर करने वाली जड़ी बूटी है लसोड़ा

फल हमारी समग्र सेहत के लिए लाभकारी होते हैं पेड़ों के फलों के बारे में हम और आप पूरी तरह से अंजान रहते हैं। जैसे बहुत कम लोग जानते हैं बरगद के पेड़ से गिरने वाले फल के कई स्वस्थ्य लाभ हैं लेकिन यहां हम आपको लसोड़ा के बारे में जानकारी दे रहे हैं। लसोड़ा का वानस्पतिक नाम कॉर्डिया मायक्सा (cordia myxa) है। लसोड़ा का पेड़ भी बरगद की तरह बहुत बड़ा होता है और इसके फल बहुत चिकने होते हैं।

दक्षिण, गुजरात और राजस्थान के लोग इसे अपने खान-पान में इ्स्तेमाल करते हैं। लसोड़े के पत्तों का स्वाद पान की तरह होता है और इस पेड़ की तीन से प्रजातियां होती हैं लेकिन लमेड़ा और लसोड़ा फेमस हैं। बहरहाल, आज हम इस फल के फायदे बताएंगे और साथ ही इस बारे में भी जानकारी देंगे कि इसका इस्तेमाल कहां-कहां होता है।

लसोड़ा पोषक तत्वों से समृद्ध होता है और कुछ लोग इसे गोंदी और निसोरा के नाम से भी जानते हैं। लसोड़ा में प्रोटीन, क्रूड फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, वसा, फाइबर, आयरन, फॉस्फोरस व कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही लसोड़ा एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *