Google Analytics Meta Pixel
खास खबरदेश

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक रोड़ोपाली में सम्पन्न,पुर्व केबिनेट मंत्री सत्यानंद राठिया रहे मुख्य वक्ता

आदिवासी मोर्चा की होगी पार्टी में मुख्य भूमिका- रामनाथ बैगा जिला अध्यक्ष अजजा मोर्चा

दक्षिणापथ,रायगढ़ / तमनार (सरोज श्रीवास)। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में दो साल से अधिक का समय है, फिर भी प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अभी से चुनाव की तैयारीयां करने लगी है, जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी डी.पुन्देश्वरी लगातार भाजपा के तमाम मोर्चा व प्रकोष्ठ की बैठक कर रही है, जिसमें सिर्फ आगमी विधानसभा चुनाव में एक एक कार्यकर्ता की भूमिका कैसे तय हो इसमें जोर दिया जा रहा है, प्रदेश के बड़े नेताओं को स्पष्ट रूप कहा गया है जो गलती पुर्व में हुआ है वह अब ना हो आप सीधा कार्यकर्ताओं से संवाद करें और अभी से हर मतदान केन्द्रों को मजबूत कर एक एक कार्यकर्ताओं जिम्मेदारी मिले यह सुनिश्चित करें इस बार आदिवासी मोर्चा के रास्ते से होकर सत्ता हासिल होगा, इस लिए पुरे प्रदेश में आदिवासियों की बीच में मजबूती से खड़े रह कर सरकार की विफलताओं को रखने का कार्य करें व केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक लेकर जायें।
प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर आदिवासी मोर्चा ने हर मंडल में बैठक सुनिश्चित करते हुए आज जिला का प्रथम बैठक रोड़ोपाली मंडल में रखा जिसमें पुर्व विधायक केबिनेट मंत्री सत्यानंद राठिया अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनाथ बैगा जिला मंत्री सोनू सिदार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, आदिवासी मोर्चा की प्रथम बैठक में परिचय के साथ साथ आगमी कार्ययोजना पर मंथन किया गया, हर कार्यकर्ता के पास काम, हर काम के लिए कार्यकर्ता को दावित्य मिले यह तय किया गया। पुर्व मंत्री वर्तमान भाजपा प्रदेश सदस्य अजजा मोर्चा के प्रभारी सत्यानंद राठिया ने कहा भाजपा का एक एक कार्यकर्ता उस सैनिक की तरह है जो वक्त आने पर सैकंडों दुश्मनों पर भारी पड़ता है,हम विपरीत परिस्थितियों में और ज्यादा शक्तिशाली हो जातें हैं इस लिए हर मतदान केन्द्र व शक्ति केन्द्रों में अजजा मोर्चा पांच पांच कार्यकर्ता को प्रभारी बनाकर अलग अलग दावित्य दिया जायेगा और हर माह शक्ति केन्द्रों में बैठक हो इसकी जवाबदेही तय किया जायेगा। आज की परिस्थिति में भाजपा के कार्यकर्ता तय कर ले तो यह लबरा सरकार आगामी चुनाव में सत्तर से सात में रहेगा। जिला अध्यक्ष रामनाथ बैगा ने अजजा मोर्चा रोड़ोपाली मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को प्रथम बैठक के लिए बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पुरी तरह फेल है आदिवासी समुदाय से लेकर युवाओं व किसानों नौकरीपेशा, व्यापारी, आमजन सभी को ठेंगा दिखाते हुए सिर्फ कागजों व विज्ञापनों में ही काम दिखा रही है।