Google Analytics Meta Pixel
खास खबरदेशराजनीती

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने निवास में केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत का आत्मीय स्वागत किया

दक्षिणापथ, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां अपने निवास में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। श्री शेखावत जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे और मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी उपस्थित थे।