Google Analytics Meta Pixel
खास खबर

नक्सली हमले में पैर गँवाने वाले ग्रामीण को विधायक मंडावी ने प्रदाय की बैटरी चलित ट्राई सायकल

दक्षिणापथ,बीजापुर। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी ने शुक्रवार को ज़िला अस्पताल बीजापुर में इलाज करा रहे घायल ग्रामीण कट्टम सोमा से मिलकर उसका हाल जाना और उन्हें एक बैटरी चलित ट्राई सायकल प्रदाय किया विदित हो कि बीते माह 13 जुलाई को गलगम के पास हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में उसूर से सटे नडपल्ली गाँव का निवासी कट्टम सोमा उम्र 55 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हुआ था और उसे अपनी एक पैर गँवानी पड़ी। अब भी घायल का उपचार ज़िला अस्पताल बीजापुर में चल रहा है। वही दूसरी ओर उसूर ब्लॉक के धारावारम गाँव के निवासी मिच्चा गोपाल पिता बंडी को भी विधायक विक्रम शाह मंडावी ने बैटरी चलित ट्राई सायकल प्रदाय किया। इन ट्राई सायकल की ख़ास बात यह है कि इन्हें एक बार चार्ज करने पर बिना बाधा के चालीस किलो मीटर तक की सफ़र तय किए जा सकते है। ट्राई सायकल वितरण के दौरान बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की सदस्य एवं ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, ज़िला अस्पताल बीजापुर के सिविल सर्जन डॉक्टर अभय तोमर, डॉक्टर भँवरलाल शर्मा, ज़िला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता ज्योति कुमार एवं प्रवीण उद्दे उपस्थित थे।