Google Analytics Meta Pixel
खास खबरछत्तीसगढ़

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

-मुख्यमंत्री भूपेश के अलावा मंत्रीगण व विधायकों ने दी बधाई, उत्साहित समर्थकों ने आतिशबाजी व मिठाईयां बांटकर मनाई खुशियां
दक्षिणापथ, दुर्ग।
प्रदेश के गृह,जेल, लोक निर्माण, धर्मस्व व पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू को जन्मदिन पर शुक्रवार को बधाईयों का तांता लगा रहा। उनका हर कोई समर्थक व शुभचिंतक उन्हे बधाई देने उतावले नजर आए। फलस्वरुप श्री साहू के दुर्ग स्थित मिनाक्षी नगर आवास में सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटी। जहां श्री साहू के समर्थकों व शुभचिंतकों ने उन्हे फूलमाला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर को यादगार बनाने समर्थकों द्वारा श्री साहू को अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएं दी गई। कई समर्थक ने उनके जन्मदिन पर केक काटा, तो कई लोग श्री साहू का फूलमालाओं से स्वागत व मिठाईयां बांटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई। उत्साहित कार्यकत्र्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी भी की गई। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जन्मदिन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की है। इसके अलावा प्रदेश के मंत्रीगण, विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल व अन्य विधायकों व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर बधाई दी।

कांग्रेस कार्यकत्ताओं में श्री साहू को बधाई देने होड़ लगी रही। दुर्ग नगर निगम के बाजार प्रभारी ऋषभ जैन(बाबू), छत्तीसगढ़ रजिस्टर्ड कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता, रवि सिंह, कांटे्रक्टर इरशाद रिजवी, श्री सांई मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सुजीत गुप्ता, संतोष खिरोडकर, डॉ. सुधीर हिशीकर, शमीम खान, अजय सुरपाम, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी कृष्णा देवांगन के अलावा अन्य कार्यकत्ताओं एवं शुभचिंतकों ने श्री साहू को आवास पहुंचकर शुभकामनाएं दी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सभी के बधाईयों को आत्मीयता से स्वीकारा और उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया। जन्मदिन पर उमड़ी भीड़ से श्री साहू निवास में मेला जैसा माहौल रहा। श्री साहू को दुर्ग जिले के अलावा बेमेतरा, बालोद व रायपुर से भी उनके समर्थक बधाई देने पहुंचे थे। इस दौरान गृहमंत्री श्री साहू के पुत्र व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, भूषण साहू व हर्ष साहू ने भी आए लोग से मुलाकात की और उनका मुंह मीठा करवाकर जन्मदिन की खुशियां आपस में बांटी।