Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खास खबरराजनीती

बिजली बिल की बढ़ोतरी को लेकर भाजयुमों उतई मंडल ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

दक्षिणापथ, दुर्ग। भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मंडल के द्वारा बिजली बिल की बढ़ोतरी को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका। भाजयुमों नेताओं ने कहा कि यह सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है एक ओर कोरोना से आम जनता की जीवन में कई समस्याएं रही हैं। वहीं दूसरी ओर बिजली का बिल अचानक से बड़ा दिया है। इसके विरोध में भाजयुमों उतई मंडल द्वारा बाजार चौक उतई, में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा दुर्ग जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनिल साहू, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, भाजपा उतई मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, पुकेश चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजित चन्द्राकर, उपसरपंच अंडा अमित चन्द्राकर, प्रवीण यदु, रेखराज चन्द्राकर, उपसरपंच कुथरेल लोमस चन्द्राकर, फलेन्द्र सिंग राजपूत, श्रीमति शीतला ठाकुर, श्रीमति सुनीता वर्मा, लता सोनवानी, देवेन्द्र भारती, ऋषि साहू, राकेश वर्मा, चंदू देवांगन, शुभम वर्मा, भीमसेन सिन्हा, सुखित यादव मंत्री, राजूलाल साहू, छबिलाल साहू, नरेन्द्र साहू, पूनम चंद सपहा, शेखर वर्मा, तेजराम साहू, हर्ष राजपूत, सौरभ तिवारी, नीलम सिंग, पुनउ सहरिया, काशी साहू, राजेश साहू, देवेन्द्र सिंग राजपूत, पुष्पेन्द्र, देवेन्द्र, पेमत, नवीन भारती, सौरभ, उमेश चन्द्राकर, जगदीश, जशलोक साहू, गणेश ठाकुर, कुमार साहू, लखन गुरुजी, रामकृष्ण साहू, संतोष सपहा, संतोष साहू आदि सहित भाजयुमो के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।