Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खास खबरछत्तीसगढ़

अधिकारी केम्प लगाकर गरीबो को दिलाए पट्टे का लाभ : वोरा


वंचित विभिन्न वार्ड के सैकड़ो नागरिकों ने विधायक से की मुलाकात
दक्षिणापथ, दुर्ग।
वरिष्ठ विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य वेयर हाउस के चेयरमेन अरुण वोरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्वप्रथम गरीबों के हितो की चिंता की है। प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में किसी भी गरीब को पट्टे से वंचित नही किया जाएगा। उन्होने अधिकारियों से विभिन्न वार्डो में कैम्प लगाकर लंबे समय से निवासरत् लोगों को पट्टे का लाभ दिलाने निर्देश दिया है। शहर के राजीव नगर, बघेरा, शक्तिनगर सहित विभिन्न क्षेत्र के नागरिको ने रविवार को विधायक वोरा से उनके निवास में जाकर मुलाकात की। सैकड़ो की संख्या में परिवार के साथ विधायक निवास में पहुंचे लोगों ने बताया कि वे अपने-अपने वार्ड में 35 से 40 वर्ष से निवासरत् है लेकिन अभी तक उन्हे पट्टा नही मिला है।

यही एक मात्र उनके जीवन यापन का आधार है। पट्टे के बिना आवास का सपना पूरा नही हो पा रहा है। विधायक वोरा ने पट्टे की समस्या लेकर पहुंचे एक-एक वार्ड के नागरिको से अलग- अलग मुलाकात की और उनकी बातो को गंभीरता से सुना। विधायक श्री वोरा ने कहा है कि किसी भी गरीब को पट्टे से वंचित नही होने दिया जाएगा और उनके हितो का पूरा ध्यान रखा जाएगा। चेयरमेन वोरा ने अधिकारियों से कहा है कि वे विभिन्न वार्डो में जाकर शिविर का आयोजन कर 30 से 35 वर्षो से निवासरत् लोगों की जानकारी सुुनिश्चित करे और पट्टे की समस्या से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर पट्टे का लाभ दिलाने का कार्य करें। उन्होने अधिकारियों को स्पष्ट से कहा है कि गरीबों के हितो के साथ खिलवाड़ को किसी भी हालत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। गरीबों को सरकार की योजना का पूरा लाभ मिलना चाहिए। वोरा से मुलाकात के दौरान पार्षद निर्मला साहू, श्रद्धा सोनी, अनुप चंदानिया, जगमोहन ढीमर, देव सिन्हा, पप्पू श्रीवास्तव, ललित ढीमर, शंकरलाल यादव, कमलेश यादव, राकेश यादव, आकाश वर्मा, किशन चौहरिया, शलभ साहू सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।