Google Analytics Meta Pixel
खास खबर

पाटन ब्लाक के सहायक शिक्षक राजेश पाल बने एनएमओपीएस के प्रदेश संयोजक

दक्षिणापथ,दुर्ग। पाटन ब्लाक के सहायक शिक्षक राजेश पाल को छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। विगत एक दशक से भी ज्यादा समय से शिक्षक राजेश पाल कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष करते आ रहे है। उनकी अगुवाई में शिक्षकों की अनेक महत्वपूर्ण मांगे शासनन से मनवाई गई है। अभी वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष है। प्रांताध्यक्ष राजेश पाल के जुझारूपन व कर्मचारी हितैषी छबि को देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने उम्मीद जताई है कि एनएमओपीएस के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए कर्मचारियों को बक हक दिलाने में श्री पाल कोई कसर नही छोड़ेंगे। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ का प्रदेश संयोजक बनाये जाने पर राजेश पाल को छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफेडरेशन के पदाधिकारी प्रणव मन्ड्रिक, रामकृष्ण देवांगन, प्रकाश चौबे, जलेश्वर साहू, तारेंद देवांगन, अनिल बनपेला, जोगेंद्र साहू, कमल साहु समेत अन्य नेताओं ने बधाई दी है।