Google Analytics Meta Pixel
खास खबरछत्तीसगढ़

राज्य सरकार की लापरवाही का खामियाजा भुगतने के लिए मजबूर हो रहे क्षेत्र के किसान किसान -जमुना सकनी

दक्षिणापथ,बीजापुर।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी ने कहा कि जिले में राज्य सरकार किसानों को खाद-बीज उपलब्ध नहीं करा पा रही है।जिसके चलते किसानों का बोवाई रोपाई प्रभावित हो रही है।राज्य में भूपेश नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अपने पार्टी नेताओं को निगम मंडलों मे नियुक्ति कर खुश करने में लगी है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस व भाजपा दोनों ही राष्ट्रीय दल के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते नाकामी गिना रहे हैं,जबकि दोनों पार्टी दिल से किसान विरोधी हैं।इस समय किसान खेत में बोवाई व रोपाई कार्य को छोड़ कर खाद के लिए लेम्स या गोदामों का चक्कर काट रहे हैं।दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों की लापरवाही का खामियाजा छत्तीसगढ़ के किसानों को खाद की किल्लत व कालाबाजारी का शिकार होकर चुकाना पड़ रहा है।जिले में किसानों को खाद की किल्लत झेलना पड़ रहा है,और क्षेत्रीय विधायक समस्या से अन्जान बन कर राज्य सरकार की झूठी किसान न्याय योजना के प्रचार में मस्त हैं।