टोक्यो से लौटी ओलिंपिक टीम का जोरदार स्वागत

टोक्यो ओलिंपिक के सूरमा नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, बजरंग पूनिया, लवलिना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी प्लेयर्स देश लौट चुके हैं। एयरपोर्ट पर सभी एथलीट्स का जोरदार स्वागत किया गया। ओलिंपिक के चैंपियंस का स्वागत बैंड-बाजे के साथ किया गया।

गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उनके अलावा लवलिना बोरगोहेन, बजरंग पूनिया, रवि दहिया और दीपक पूनिया भी दिल्ली पहुंचे। पुरुष और महिला हॉकी टीम का भी बैंड-बाजे के साथ स्वागत हुआ। महिला हॉकी टीम और दीपक ब्रॉन्ज मेडल मैच में चूक गए थे।

फैन इंतजार करते रहे, खिलाड़ी VIP गेट से निकले
दिल्ली एयरपोर्ट पर ओलिंपिक स्टार्स का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे। मीडिया भी टकटकी लगाकर पदकवीरों का इंतजार कर रहा था। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे।

इसी बीच जब चैंपियन्स की फ्लाइट लैंड होने की खबर मिली, तो लोगों को अपना इंतजार पूरा होता नजर आया। हालांकि, सिक्योरिटी फोर्सेस ने सभी खिलाड़ियों को रेगुलर अराइवल की जगह VIP गेट से बाहर निकाला गया। इसके चलते, चैंपियन्स के फैन और मीडिया थोड़े मायूस भी नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *