तोक्यो में चलती ट्रेन में चाकूबाजी, 10 लोग घायल

तोक्यो
जापान की राजधानी तोक्यो के सिजोगाकुएन स्टेशन के पास एक ट्रेन में हुए हमले में 10 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। यह घटना ओलिंपिक खेल गांव से कुछ ही दूरी पर हुई है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध आरोपी लोगों को चाकू मारने के बाद फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे एक स्टोर से गिरफ्तार कर लिया।

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
जापान की एनएचएक टीवी ने बताया कि इस हमले में दो व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी लोगों को भी इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध आरोपी हमला करने के बाद अपने चाकू को घटनास्थल पर ही फेककर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे तोक्यो के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित स्टोर से गिरफ्तार कर लिया।

घटनास्थल पर पुलिस की कई टीमें पहुंची
टोक्यो दमकल विभाग ने कहा कि 10 घायल यात्रियों में से नौ को पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जबकि दसवां व्यक्ति मामूली रूप से घायल था। उसे घटनास्थल पर ही प्रारंभिक उपचार देकर छोड़ दिया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए सभी लोग होश में थे। घटनास्थल पर पुलिस और बाकी जांच एजेंसियों की कई टीमें मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *