Uncategorised

दवाइयां नहीं इन 4 बीजों को खाकर ठीक कीजिए होर्मोनल गड़बड़ियां

महिलाओं में हार्मोनल गड़बडियां होना सामान्य है। कई बार हार्मोनल असंतुलन के चलते महिलाओं को मूड स्विंग, एन्जायटी के साथ अनियमित मासिक धर्म चक्र और पॉलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम जैसी स्थितियों से भी गुजरना पड़ता है। यदि इनका इलाज सही समय पर न किया जाए, तो ये सभी स्वास्थ्य स्थितियां गर्भावस्था से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। जिससे कुछ महिलाओं के लिए गर्भधारण करना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही हार्मोनल असंतुलन कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

क्या है सीड साइकिलिंग

जैसा कि नाम से पता चलता है कि इसमें अलग-अलग तरह के बीजों को शामिल किया गया है। सीड साइकिलिंग के बारे में पूजा माखीजा बताती हैं कि यह एक नेचुरल ट्रीटमेंट है, जिसका इस्तेमाल हार्मोन को संतुलित करने , प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देने और मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए किया जाता है।

इसमें हार्मोन को संतुलित करने के लिए महीने के अलग-अलग समय पर बीज खाने होते हैं। यह आपके मासिक धर्म चक्र के पहले भाग में हार्मोन एस्ट्रोजन और दूसरी छमाही में हार्मोन प्रोजेस्टेरोन के बीच एक स्वस्थ संतुलन को बढ़ावा देने में बहुत मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *