PM मोदी से मिले नॉर्थ-ईस्ट के BJP सांसद
असम और मिजोरम में चल रहे सीमा विवाद के बीच नॉर्थ-ईस्ट के 16 बीजेपी सांसदाें के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इन सांसदों ने आरोप लगाया कि असम और मिजोरम में हुए हालिया संघर्ष को लेकर कांग्रेस पार्टी राजनीति कर रही है। वह पूर्वोत्तर को हिंसा के आग में झोंकना चाहती है।
विदेशी ताकतें भी इस घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही हैं और लोगों को उकसाने का काम कर रही हैं। इस पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। पूर्वोत्तर सीमा विवाद कांग्रेस पार्टी की ही देन है। अगर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी ने नगा-मिजो समस्या को गंभीरता से लेकर समाधान किया होता तो आज ये स्थिति नहीं होती।
सांसदों ने कहा कि कांग्रेस ने इन राज्यों को हमेशा से अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया है। कांग्रेस के शासन में अगर शुरुआती दौर में ही चीन पर कड़े कदम उठाए गए होते तो आज अरुणाचल प्रदेश के लोग और शंति के साथ चैन की नींद सो रहे होते।