सुनील पाल ने कहा था गिरा हुआ इंसान, मनोज बाजपेयी बोले- मैं समझता हूं कि लोगों के पास काम नहीं है
‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ फेम सुनील पाल ने कुछ दिनों पहले मनोज बाजपेयी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके चौंका दिया था। उन्होंने वेबसीरीज द फैमिली मैन को पोर्न बताते हुए मनोज को गिरा हुआ इंसान कहा था। अब मनोज बाजपेयी ने सुनील पर पलटवार किया है।
उन्होंने कहा है कि मैं समझता हूं कि लोगों के पास काम नहीं है। मैं पूरी तरह से समझ गया। मैं भी इस स्थिति में रहा हूं। लेकिन ऐसी स्थिति में लोगों को मेडिटेशन करना चाहिए।
यह था पूरा मामला
सुनील ने राज कुंद्रा पोर्न फिल्म मामले पर टिप्पणी करते हुए मनोज को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री हमेशा से ऐसा करती रही है यानी अनुचित सामग्री बनाना और एक बड़ा एक्टर होने के बावजूद, मनोज बेशर्मी से द फैमिली मैन जैसे शो कर रहे हैं और अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं।