विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव
रायपुर
छत्तीसगढ़ में अपनी ही सरकार से नाराज चल रहे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने लौट आए हैं। सिंहदेव मंगलवार को विधानसभा से अचानक बाहर निकल गए थे। वे अपनी ही पार्टी के विधायक बृहस्पत सिंह के आरोपों से नाराज थे। बृहस्पत सिंह ने सिंहदेव पर उनकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया था। बुधवार को विधानसभा पहुंचने के बाद सिंहदेव ने कहा कि अब इस मामले का पटाक्षेप हो गया है।